मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा पर यज्ञ व मेला 31 जनवरी से

मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा के मौके पर यज्ञ व मेला 31 जनवरी से चार फरवरी तक होगा

एसडीएम व एसडीपीओ ने यज्ञ कमेटी व पदाधिकारियों के साथ की बैठक मनिहारी. मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा के मौके पर यज्ञ व मेला 31 जनवरी से चार फरवरी तक होगा. गंगा स्नान माघी पूर्णिमा एक फरवरी को है. 31 जनवरी को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी. यज्ञ स्थल पर प्रतिमा का विसर्जन पांच फरवरी को होगा. एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह व एसडीपीओ विनोद कुमार ने यज्ञ कमेटी व पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को बैठक की. एसडीएम ने कहा गंगा घाट पर गोताखोर, एसडीआरएफ और स्वयंसेवक रहेंगे. लाईट की व्यवस्था की जाएगी. गंगा घाट से यज्ञ स्थल तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी. कलश शोभा यात्रा में मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ रहेगी. 31 जनवरी शाम चार बजे से एक फरवरी तक गंगा घाट से भारी वाहन परिचालन बंद रहेगा. गंगा घाट, यज्ञ स्थल समेत अन्य चिन्हित स्थान पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. मौके पर बीडीओ सनत कुमार, सीओ इस्माईल, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार, यज्ञ कमेटी के पंकज यादव, प्रभात चौधरी, गुड्डु यादव, अरूण यादव, आलमगीर, साजिद, सौरभ सेतु, संस्था नई किरण सचिव मनोज गुप्ता, पूर्व नगर उपमुख्यपार्षद अशोक यादव, गणेश गुप्ता, रंजन यादव, दिलबर पासवान, योगेश यादव, जेई रिजवान, नगर स्वच्छता प्रबंधन पदाधिकारी आरूष कुमार, पुरूषोत्तम यादव, पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक फारूक, धर्मराज यादव, पुरूषोत्तम यादव, कून्दन यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >