सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की 14 से होगी लिखित परीक्षा

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की 14 से होगी लिखित परीक्षा

– बीपीएसपी दिशानिर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा की तैयारी शुरू कटिहार एडीईओ सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारियों की 935 पद पर नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 14 अप्रैल से ली जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. यह परीक्षा 21 अप्रैल तक चलेगी. बीपीएसपी की ओर से कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया है. बीपीएसपी की ओर से जारी परीक्षा शिड्यूल के मुताबिक यह परीक्षा 14-15 अप्रैल, 17- 18 अप्रैल एवं 20-21 अप्रैल को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जायेगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा शुक्रवार से ई- एडमिट कार्ड डाउनलोड किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बीपीएसपी ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कहा है कि आयोग के वेबसाइट पर अपने अकाउंट से लॉगिन करेंगे. फिर माई अकाउंट में जाकर संबंधित विज्ञापन के व्यू बटन पर क्लिक कर एडमिट कार्ड के सामने व्यू व डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करते हुए अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे. आयोग के निर्देश के मुताबिक सभी अभ्यर्थी ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जायेंगे तथा परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सौंपेंगे. बीपीएसपी की ओर से कहा गया है कि 14 एवं 15 अप्रैल की परीक्षा के लिए 11 अप्रैल से परीक्षा केंद्र कोड व परीक्षा केंद्र के नाम के संबंध में विस्तृत जानकारी डैशबोर्ड पर उपलब्ध करायी जायेगी. 17 एवं 18 अप्रैल की परीक्षा के लिए 14 अप्रैल तथा 20 एवं 21 अप्रैल की परीक्षा के लिए 17 अप्रैल से परीक्षा केंद्र कोड व परीक्षा केंद्र के नाम के संबंध में विस्तृत जानकारी डैशबोर्ड पर उपलब्ध करायी जायेगी. अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि ई एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित कर लेंगे कि रौल नंबर के साथ बारकोड स्पष्ट रूप से छपा हो. परीक्षा प्रारंभ होने के ढाई घंटा पहले निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है. अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >