दावत ए इफ्तार में प्रतिपक्ष के नेता से मिले कार्यकर्ता

दावत ए इफ्तार में प्रतिपक्ष के नेता से मिले कार्यकर्ता

बलिया बेलौन पूर्णिया जिला के बायसी विधानसभा क्षेत्र के बेलगच्छी में राजद की ओर से आयोजित दावत ए इफ्तार में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राजद जिला महासचिव विष्णु अग्रवाल के नेतृत्व में शरीक हुए. प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. सीमांचल क्षेत्र में पहली बार दावत ए इफ्तार के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारा, सौहार्द बढाने के लिए धन्यवाद दिया. देश में नफरत की राजनीति हो रही है. ऐसे में तेजस्वी यादव ने इस क्षेत्र के दावत ए इफ्तार में शरीक होकर संप्रदायिक ताकत को करारा जवाब दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >