जनगणना को लेकर प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रखंड मुख्यालय के अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर आगामी जनगणना 2027 को संपन्न करने को लेकर तृतीय चरण के दूसरे दिन का प्रशिक्षण दिया गया.

प्राणपुर. प्रखंड मुख्यालय के अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर आगामी जनगणना 2027 को संपन्न करने को लेकर तृतीय चरण के दूसरे दिन का प्रशिक्षण दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने बताया कि जनगणना 2027 को लेकर अलग- अलग जगहों पर 9 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 353 प्रतिभागी को प्रशिक्षण दिया जाना है. प्रशिक्षण शिविर को तीन चरण में शिविर का आयोजन किया गया है. अंतिम चरण के दूसरे दिन प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष भवन, मनरेगा भवन एवं जीविका भवन में तकरीबन 132 प्रतिभागी को प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक सच्चिदानंद अरविंद एवं संगीता पाठक के द्वारा बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रशिक्षण के दूसरे दिन मकान सूची करण एवं मकान गणना से संबंधित पर पत्र को भरने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं मोबाइल एप पर एचएलओ एप को इंस्टॉल करने के संबंध में विस्तार से बताया गया. इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों शिक्षक- शिक्षिका मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >