बलिया बेलौन. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार की शाम प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा गोरखनाथ धाम मंदिरग्चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की. डीएम निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, डिजाइन और कार्य की गति पर विशेष ध्यान दिया. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा. निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी ने निर्माण एजेंसी एवं बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर समिति के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर व उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किया जाएं. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाय और समय पर सभी योजनाओं को पूर्ण किया जाय.
डीएम ने बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार की शाम प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया.
