प्रतिनिधि, कोढ़ा महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. वे हर चुनौती को पार कर अपनी पहचान बना रही हैं. महिला सशक्तिकरण के इस दौर में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं. कोढ़ा प्रखंड और नगर निगम पंचायत की महिलाओं ने जीविका समूहों और अन्य योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूती हासिल की है. शिक्षा, खेल, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रशासन, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
