– कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग, सांसद ने दिया समाधान का आश्वासन कटिहार सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा व आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाला, पुल और सामुदायिक भवन निर्माण सहित कई बुनियादी सुविधाओं की मांग सांसद के समक्ष रखी. सांसद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा और प्राथमिकता के आधार पर जरूरी कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा. दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सांसद तारिक अनवर ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश और बिहार में महंगाई चरम पर है. जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जनता महंगाई से जूझ रही है, वहीं केंद्र सरकार चुनावी प्रचार में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि कभी नोटबंदी के दौरान लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा, तो कभी ऑक्सीजन और अब एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए भी जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सांसद ने कहा कि सरकार लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है. लेकिन अब जनता धीरे-धीरे जागरूक हो रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी. दौरे के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. अपनी समस्याओं को लेकर सांसद से उम्मीद जताई. मौके पर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष सुनील कुमार यादव के साथ-साथप्रखण्ड अध्यक अंसार काज़मी, असलम, मुखिया अख़्तर हुसैन, पूर्व मुखिया अंजाम आलम, मिनाज आलम, सदावर आलम, दीपक राय, ईमाम जाफ़र, मुखिया रागिब सजग, समशेर आलम, सालिम, हेलाल सहित कई कांग्रेस नेता व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक
महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक
