सुधानी में भाजपा स्थापना दिवस पर संगठन शक्ति का प्रदर्शन

सुधानी में भाजपा स्थापना दिवस पर संगठन शक्ति का प्रदर्शन

– कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प – नेताओं ने संगठन विस्तार व जनहित के कार्यों को गति देने का किया आह्वान बारसोई भाजपा का स्थापना दिवस सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सुधानी में उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया. कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया. पंचायत अध्यक्ष राजीव दास, सुरेश शर्मा, संजय राय, श्री लाल शर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बारसोई प्रभारी भारत लाल दास, मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार दास की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ाया. वक्ताओं ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास, संगठन की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध एक सशक्त संगठन है. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमलोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया. पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >