कटिहार लायंस क्लब ऑफ कटिहार के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने ललियाही के मिशनरी ऑफ चैरिटी में महिलाओं के बीच ऊनी कपड़े, टोपी, मोजे आदि वितरित किया. पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल चमरिया, स्वर्ण चमरिया, नरेश साह ने कहा कि यहां महिलाएं अपने इलाज के लिए आतीं है. जिनका कोई देखरेख करने वाला नहीं है. वैसी महिलाओ का उचित देखभाल यहां होता है. पूर्व अध्यक्ष लायन संतोष गुप्ता, अवधेश कुमार ने बताया कि यहां ऐसी महिलाएं भी है जिनका अब इस संसार में कोई नहीं है. मिशनरी में सिस्टर उनकी देखभाल करती है. उनकी देखभाल करना हमसबों की जिम्मेदारी बनती है. पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने बताया कि 36 लोगों के बीच सामग्री का वितरण किया गया. हर वर्ष ये वितरण कार्य लायन राजेन्द्र सर्राफ के सौजन्य से किया जाता रहा है. उनकी स्मृति में यह वितरण कार्य किया गया. जो आगे भी हर वर्ष अनवरत जारी रहेगा. मौके पर अध्यक्ष लायन चारुलाता पटेल, पूर्व कोषाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम मोदी, पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने बताया कि सिरसा में लायंस हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन चालू किया गया है. प्रत्येक बुधवार को ऑपरेशन किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
