25 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

25 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के प्रमुख टोला में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक महिला तस्कर को 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. सालमारी पुलिस ने वाहन जांच अभियान एवं विशेष समकालीन अभियान के तहत शराबबंदी कानून का पालन करने के लिए छापेमारी करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्ततार किया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रमुख टोला से 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में अपना नाम चानो देवी, पति मोहन विश्वास, चकधा थाना आजमनगर निवासी बताया है. कार्रवाई करते हुए कटिहार न्यासिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >