सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी

सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार, महिला सड़क पार कर रही थी. कोढ़ा दुर्गा स्थान के पास एनएच 81 पर तेज रफ्तार से गुजर रही बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर घायल होकर बेहोश हो गयी. लोगों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. सड़क दुघर्टना में जख्मी महिला की पहचान कविता देवी, पति प्रमोद गोस्वामी कोढ़ा निवासी है. महिला के परिजनों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है. लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर चिंता जताते हुए प्रशासन से स्पीड नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >