जमीनी स्तर पर संगठन को करेंगे मजबूत सभी कार्यकर्ताओं की ली जायेगी राय, अरूण यादव

जमीनी स्तर पर संगठन को करेंगे मजबूत सभी कार्यकर्ताओं की ली जायेगी राय, अरूण यादव

– कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में संगठन सृजन अभियान की हुई शुरुआत कटिहार कटिहार में कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर सुग-बुगाहट तेज हो गयी है. इसी को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री सह प्रभारी अरुण यादव की मौजूदगी में गयी है. मुख्य रूप से मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पर्यवेक्षक अमन कुमार महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव सहित कई वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया. संचालन किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह प्रभारी अरुण यादव ने मौजूद सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूती को लेकर राय भी लिया. संगठन सृजन अभियान के शुरुआत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह प्रभारी अरुण यादव ने कहा कि संगठन मजबूती को लेकर अब शीर्ष नेतृत्व भी पूरी तरह से सक्रिय है. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई है. संगठन कैसे मजबूत हो इसको लेकर प्रखंड से लेकर पंचायत तक खुद से पहुंचकर एक-एक कार्यकर्ताओं से राय लेंगे. आगे की रणनीति तैयार करेंगे. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण अभियान है. अब गांव गांव तक पहुंच कर संगठन को कैसे मजबूत किया जाय. इसको लेकर कार्य किया जायेगा. कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान की शुरुआत विद्युत रूप से हो चुकी है. अब संगठन को विशेष मजबूती प्रदान करने की ओर कार्य किया जायेगा. पिंटू चौधरी, इरफान अंसारी, महिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव, संजय कुमार सिंह, प्रो विनोद यादव, अल्तमस दीवान, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तंमाखुवाला, संचालन दिलीप विश्वास, रिंकू मिश्रा, नगर अध्यक्ष ब, राज आनंद सिंह, सऊद मुखिया, मुश्ताक, अरुण यादव, अरुण सिंह, निरंजन पोद्दार, विनय मंडल, हसन अधिवक्ता, मन्नी पासवान, इश्तियाक, अवधेश मंडल, शंकर साह, सिमरनजीत सिंह, शकील अहमद, वहाब, भुवन अग्रवाल, अरुण प्यासा, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, संतोष यादव, धनंजय ठाकुर, पप्पू सिंह, जहांगीर, रणधीर कुमार यादव, देव नारायण पोद्दार, एजाज़ अहमद, गोपाल रजक, विकास सिंह जाटव, सुबीर सरकार, मोहर्रम खान, गोपाल यादव, मुन्ना सिंह, मसूद रज़ा खान, डॉ सत्यनारायण, मरगूब अधिवक्ता, राधा रमण यादव मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >