कटिहार में एनडीए के पक्ष में लहर : डॉ प्रेम कुमार

मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा- बिहार में 6.1 करोड़ जनधन खाते से महिलाओं को मिल रहा सीधा लाभ

बिहार भाजपा के वरीय नेता व बिहार सरकार में सहकारिता पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कटिहार लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर एनडीए प्रत्याशी जदयू के उम्मीदवार दुलाल चंद गोस्वामी के पक्ष में मतदान करने का अपील की. केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों को बताया. वार्ड नंबर 45, वार्ड नंबर 34, वार्ड न 38, वार्ड नंबर 36 गडेरी, वार्ड नंबर 38 लक्ष्मी टोला का दौरा कर लोगों को एनडीए के प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी को पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक भारतीयों को मुफ्त राशन का वितरण बिहार में 8.50 करोड़ लोग लाभान्वित यानी प्रति पंचायत 10000 से ज्यादा लाभार्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का पक्का घर मिला. मौके पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी विनोद मंडल, जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला महामंत्री मंजू चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा भाजपा रणविजय रोशन आदि साथ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >