बारिश से सड़क पर जलजमाव, सीओ ने किया निरीक्षण

बारिश से सड़क पर जलजमाव, सीओ ने किया निरीक्षण

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बस्तौल बाजार के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क से कुरेठा की ओर जाने वाली सड़क पर बारिश के पानी से जल जमाव होने से ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ ने स्थलीय निरीक्षण किया. अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों के शिकायत पर बस्तौल बाजार से कुरेठा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर बारिश के पानी से जल जमाव की समस्या हो जाती है. जिससे यातायात करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जिसको मध्यनजर रखते हुए, तथा इनकी स्थाई निदान के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया. इस मौके पर प्रभात कुमार मंडल, राजस्व कर्मचारी अमरेश कुमार के साथ कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >