बांसगांव पंचायत के वार्ड सदस्य का निधन, शोक

बांसगांव पंचायत के वार्ड सदस्य का निधन, शोक

– युवा वार्ड सदस्य के असामयिक निधन से क्षेत्र में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बारसोई प्रखंड के बांसगांव पंचायत के कुसयारमोरा वार्ड की वार्ड सदस्य संध्या दास (30) का बुधवार की देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया. उनके असामयिक निधन की खबर फैलते ही पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी. ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में गहरा दुःख व्याप्त है. संध्या दास अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं. ज्ञात हो कि दो वर्ष पूर्व ही उनके पति का भी निधन हो चुका था. माता-पिता दोनों का साया उठ जाने से बच्चों का भविष्य अनिश्चित हो गया है. उनके दो पुत्रियां हेना कुमारी (13), रूमा कुमारी (8) एवं एक पुत्र रोहित कुमार (10) हैं. समाजसेवी शाहनवाज ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड सदस्य संध्या दास का आकस्मिक निधन अपूरणीय क्षति है. सरकार से मांग की कि मृत वार्ड सदस्य के बच्चों को कम से कम चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाय. वार्ड सदस्य के निधन के बाद अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा. शोकाकुल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बच्चों की करुण पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयी. ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >