ढोलमारा सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित

ढोलमारा सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित

बलिया बेलौन ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत सालमारी सोमवारी हाट से ढोलमारा होते हुए स्टेट हाईवे में जुड़ती है. उक्त पथ की लंबाई.850 किमी है. कार्य की प्राक्कलित राशि 78.934 लाख रुपए है. कार्य प्रारंभ की तिथि 30-5-25 एवं समाप्ति की तिथि 29-5-26 है. निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं किये जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. सड़कों पर बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहा है. उक्त कार्य के संवेदक उमाकांत सिंह हैं. सड़क निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं किये जाने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. जेई आलोक कुमार ने कहा कि कार्य के संवेदक को कई सड़क कार्य के लिए मिला है. लग भग एक दर्जन सड़कों का कार्य किया गया है, सोमवारी हाट ढोलमारा सड़क का भी कार्य जल्द शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >