Video: पुलिसकर्मियों ने बेरहम तरीके से युवक को पीटा, घसीटते हुए वीडियो आया सामने

Video: कटिहार से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी युवक को लाठी से पीट रहे हैं. थाने की गाड़ी का ड्राइवर लाठी लेकर जमीन पर पड़े युवक को बेरहम तरीके से पीटता है. इस मामले में एसपी ने सख्त कार्रवाई की है. देखें पूरा वीडियो…

Video: सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक को पुलिसकर्मी द्वारा लाठी से पीटा जा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है. वीडियो कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सख्त कार्रवाई की है. मामले में सहायक पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया और दो होमगार्ड जवानों को एक वर्ष तक कार्य से वंचित रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही निजी ड्राइवर के खिलाफ एससी-एसटी धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

ALSO READ: Bihar Expressway: इस ग्रीनफील्ड फोरलेन से 5 जिलों का सफर बनेगा सुपरफास्ट! जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

ALSO READ: Viral Video: वीडियो कॉल पर ही महिला ने परिजन को कराया महाकुंभ में स्नान, मोबाइल को 5 बार लगवाई संगम में डुबकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >