शराब विनष्टिकरण के दौरान नाबालिगों से काम कराने का वीडियो वायरल

रोशना थाना में शराब विनष्टिकरण के दौरान नाबालिगों से काम कराने का वीडियो वायरल

कटिहार जिलें के एक थाना से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शराब से भरे एक पिकअप वाहन से शराब की पेटियां उतरवाने का काम बाहरी मजदूरों के साथ-साथ नाबालिग बच्चों से कराते हुए देखा जा रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. जहां पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब को विनष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी. थाना परिसर में खड़ी पिकअप गाड़ी से शराब की पेटियां उतरवाने के लिए कुछ छोटे-छोटे बच्चों को भी लगाया गया. यह सब कथित तौर पर थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में हो रहा था. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी जताई है. लोगों ने कहा, नाबालिग बच्चों से इस तरह का काम कराना न केवल अनुचित है, बल्कि यह बाल श्रम कानून का उल्लंघन भी हो सकता है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >