शिक्षा के लिए टीएलएम का उपयोग जरूरी

शिक्षा के लिए टीएलएम का उपयोग जरूरी

बलिया बेलौन शिक्षा विभाग के निर्देश पर संकुल स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघवा में प्रधानाध्यापक खुर्शीद आलम, संकुल समन्वयक साकीर हुसैन ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि चनदहर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर उपस्थित रहे. टीएलएम के माध्यम से शिक्षा दिये जाने पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सहायक होगा. उन्होंने कहा की छोटे बच्चे देख कर, गतिविधि के द्वारा अधिक सिखते हैं. टीएलएम प्रदर्शनी में शिक्षकों ने एक से बढ़ कर एक आर्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. टीएलएम पढ़ाई का महत्वपूर्ण संसाधन है. इससे छात्र सहित शिक्षकों के कौशल का विकास होता है. प्रदर्शनी समाप्ति पर उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के प्रयास की सराहना करते हुए शुभकामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >