– केबी झा कॉलेज में डीएस कॉलेज व बीडी कॉलेज बारसोई के छात्र छात्राएं दे रहे परीक्षा कटिहार यूजी बीए, बीएससी, बीकॉम सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 2025-29 पूर्णिया विवि परीक्षा द्वारा संचालित रविवार को भी शांतिपूर्ण माहौल में हुई. मालूम हो कि जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम सेमेस्टर यूजी की परीक्षा संचालित हो रही है. अप्रैल माह में स्थगित परीक्षा को लेकर विवि द्वारा आठ, नौ, दस, ग्यारह और बारह मई रिवाइज्ड शिड्यूल दिया गया है. रविवार को भी दोनों पालियों में परीक्षा ली गयी. केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ मिलन कुमार ने बताया कि रविवार को भी दोनों पालियों में छात्र- छात्राओं की संख्या अधिक है. प्रथम पाली में एसईसी प्रथम कम्यूनिकेशन इन ऐभरीडे लाईफ क्रियेटिव राइटिंग एमजेसी- मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र संगीत, हिन्दी, अंग्रेजी और समाजशास्त्र एसईसी प्रथम के तहत डिजिटल माकेटिंग ऑल स्टूडेंट के लिए है. दूसरी पाली में एसईसी प्रथम के तहत एमजेसी इतिहास, भूगोल, अरबिक, पसियन, संस्कृत, मैथिली, बेंगाली, गांधीयन थाउट, एसईसी प्रथम के तहत पब्लिक स्पीकिंग इंग्लिश लैंग्वेज एंड लीडरशीप ऑल स्टूडेंट की परीक्षा होगी. 11 मई को केवल छूटे हुए छात्रों का भीएसी प्रथम स्वच्छ भारत, भीएसी प्रथम फी इंंडिया, 12 मई को प्रथम पाली में केवल छूटे हुए छात्रों का एईसी प्रथम हिन्दी, एईसी प्रथम अंग्रेजी की परीक्षा ली जायेगी.
शांतिपूर्ण हुई यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
शांतिपूर्ण हुई यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
