पिकअप से 507 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पिकअप से 507 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक पिकअप से 507 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला को शराब तस्कर की इनपुट मिली. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस उदामा रेखा फोरलेन के आम बगीचा के समीप पहुंची. पुलिस को देख तस्कर फरार होने लगा. यह देख पुलिस ने तस्करों को खदेड़ कर पकड़ लिया. जब पिकअप की तलाशी ली गई तो गाड़ी में शराब लोडेड कार्टून मिली. जब कार्टून से शराब निकल गया तो कुल 507 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर मुकेश ओझा एवं राहुल ओझा दोनों पिता कृष्ण ओझा भौंराबाड़ी थाना नगर निवासी को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत मुफस्सिल थाना में तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >