58 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैदा ढलान के नीचे से अहमदाबाद पुलिस ने 58 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

अमदाबाद. अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैदा ढलान के नीचे से अहमदाबाद पुलिस ने 58 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में 58वीं कार्रवाई की गयी है. पुलिस निरीक्षक थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल से शराब की खेप लेकर अमदाबाद थाना क्षेत्र के रास्ते दो शराब तस्कर द्वारा शराब लेकर मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद अपने साथ एसआई संजीत प्रसाद व पीएसआई जैकी कुमार, ग्रामीण पुलिस मुन्ना परिहार दफादार शहाबुद्दीन के साथ रेकी करते हुए बैदा ढलान के नीचे से नया टोला नीमा बहादुरपुर गांव निवासी शेख अब्दुल का पुत्र शेख कलाम, शेख हजरत का पुत्र शेख जुबेर को 58 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. मौके पर एसआई संजीत प्रसाद, एसआई नन्हे कुमार दुबे, पीएसआई जैकी कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >