आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

कटिहार भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में शहर के आंबेडकर चौक पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर चौक पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया. डॉ अंबेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई कर दीप जलाकर बाबा भीमराव आंबेडकर को नमन किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार मुख्य रूप से शामिल थे. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भाजपा बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती को 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम के तहत मनाने का कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा पर आधारित विचार आज भी हमें एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण का संकल्प लें. यही सशक्त भारत की आधारशिला बनेगा. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, पप्पू गुप्ता, महेंद्र झा, पिंटू भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, भास्कर सिंह, बब्बन झा, रंजन झा, नगर अध्यक्ष बबलू पासवान, पूनम सिंह, बुलबुल सिंह, पूजा शर्मा, रीना झा, शांति जायसवाल, जोक्शन यादव, अतुल सिन्हा, विकास यादव, गीता पासवान शाहिद भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >