मनिहारी सांसद तारिक अनवर महियारपुर बेल टोला में दुर्घटना में मृत के परिजन से मिले. सात अप्रैल को कटिहार- मनिहारी फोरलेन सड़क पर रोजितपुर समीप ट्रक के जोरदार धक्के से बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गयी थी. तीनों युवक मनिहारी के महियारपुर बेलटोला के रहने वाले थे. राहुल कुमार पिता रमेश उरांव, निखिलेश कुमार पिता रामनारायण उरांव, राजीव कुमार पिता बसंत उरांव का रोजितपुर फोरलेन के पास सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गयी थी. सांसद ने परिजन से बात किया. परिजन ने कहा कि अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिला है. सांसद ने डीएम से तुरंत फोन पर बात किया. डीएम ने कहा प्रक्रिया में है. जल्द सरकारी सहायता दी जायेगी. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पैक्स अध्यक्ष ललन यादव आदि मौजूद थे.
सांसद ने डीएम से मृतक के परिजन को जल्द राशि देने की मांग की
सांसद ने डीएम से मृतक के परिजन को जल्द राशि देने की मांग की
