22 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

22 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कटिहार होली के मद्देनजर जिले में उत्पाद विभाग की टीम की कार्रवाई लगातार जारी है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने बलरामपुर थाना के उफरैल में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो तस्कर को 21.930 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर खगेश कुमार पिता श्यामलाल चौधरी, श्रवण कुमार पिता शिवानंद यादव दोनों ग्राम बेलगाछी थाना अमौर जिला पूर्णिया निवासी के विरुद्ध कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि तस्कर पश्चिम बंगाल के रायगंज से शराब की खेप लेकर आ रहा था, इसी दौरान उन दोनों की गिरफ्तारी हुई और उसकी मोटरसाइकिल जब्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >