बलिया बेलौन. बलिया बेलौन पुलिस द्वारा गुरुवार की रात गश्ती के दौरान पचगाछी आम बगीचा के पास बाइक सवार को रोक कर तलाशी लेने पर 107 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि एक पैकेट मिला. इसमें 107 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. पूछताछ करने पर अपना नाम तालीब और अशद बताया है. तस्कर ने स्वीकार किया कि स्मैक सप्लाई करने जा रहा था. मामले में आरोपित के पास से एक बाइक और मादक पदार्थ बरामद किया गया है. संदिग्ध पैकेट मिलने पर वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गयी है. आरोपित के पास से कुल 107 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है. बलिया बेलौन थाना कांड दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.
बलिया बेलौन में 107 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बलिया बेलौन पुलिस द्वारा गुरुवार की रात गश्ती के दौरान पचगाछी आम बगीचा के पास बाइक सवार को रोक कर तलाशी लेने पर 107 ग्राम स्मैक बरामद हुआ.
