एक को पुलिस ने बरामद किया, एक का अब भी पता नहीं प्रतिनिधि, कटिहार सदर प्रखंड स्थित वृहद आश्रय गृह स्थित बालिका गृह एक बार फिर सवालों को घेरे में है. बालिका गृह से एक बार फिर दो नाबालिग लड़की फरार हो गयी. इनमें से एक नाबालिग को बरामद कर लिया गया जबकि, दूसरी का अबतक तलाश जारी है. बालिका गृह के कर्मी जब दो नाबालिग को इलाज के लिए बगल के ही पीएचसी ले गये तो उसी समय दोनों नाबालिग वहां से भाग निकली. बाल सुधार गृह के कर्मी और प्रशासनिक तत्परता से एक लड़की को तो बरामद कर लिया. लेकिन दूसरी लड़की जिसकी उम्र लगभग 17 साल है. वह अब तक फरार है. इस तरह की घटना इस महीने में दूसरी बार हुई है. इससे पहले भी 17 फरवरी को दो नाबालिगक लड़की बालिका गृह से फरार हो गई थी. 12 दिनों के बाद बार्डन से सहायक थाना में दो नाबालिग के भागने का माला दर्ज कराया था. वे नाबालिग अब भी पुलिस पकड़ से बाहर है. यह मामला अभी तक पूरी तरह से ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर बालिका गृह में रहने वाली दो नाबालिग फरार हो गयी. एक नाबालिक को बरामद करने में पुलिस कामयाब हुई है. लेकिन दूसरी अभी भी फरार है. इधर इस घटना के बाद प्रशासन की टीम पहुंचकर मामले की पूरी जांच भी की. इसको लेकर एक जांच टीम भी गठित की गई है. जो पूरी जांच के बाद फरार हुई नाबालिग की खोजबीन में भी जुट गई है. हालांकि इस घटना के बाद कई तरह की चर्चा भी होनी शुरू हो गई है. क्योंकि लगातार दूसरे महीने इस तरह की दूसरी घटना होने के बाद लोग कई तरह के चर्चा भी करने लगे हैं. यहां तक की भी बात सामने आ रही है कि बालिका गृह में आखिर सुरक्षा को लेकर इस तरह की चूक क्यों हो रही है. आखिर क्या कारण है कि नाबालिग बालिका गृह में रहने को राजी नहीं है. क्या वहां मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही या तो कई और ऐसे तथ्य है. जिस कारण से नाबालिग इस तरह का कदम उठाने पर मजबूर है. बहरहाल मामला जो भी हो लेकिन इन दिनों कटिहार का बालिका गृह पूरी तरह से चर्चा में बना हुआ है. इसकी पूरी जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि आखिरकार माजरा क्या है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
