मनिहारी. मनिहारी गंगा घाट पर रविवार को गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड उमड गयी. लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया. श्रद्धालु ट्रेन और निजी वाहन से मनिहारी स्नान के लिए पहुंचे थे. श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर विशेष पूजा अर्चना किये. गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं ने फल दान, वस्त्र दान किये. गंगा दशहरा में गंगा स्नान और दान का अपना महत्व है. मनिहारी घाट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे. कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और नेपाल से श्रद्धालु पहुंचे थे. गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के आगमन से माहौल भक्तिमय बना हुआ था. मनिहारी गंगा घाट से मिट्टी लोग अपने साथ पूजा अर्चना के लिए ले गये. गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी. मनिहारी गंगा घाट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे.
गंगा घाट पर भव्य शिव प्रतिमा का पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
मनिहारी. मनिहारी गंगा घाट पर गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने भव्य भगवान शिव के प्रतिमा की पूजा की. भव्य शिव प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा. श्रद्धालुओं ने गंगा जल से जलाभिषेक किये. श्रद्धालु भव्य प्रतिमा के साथ सेल्फी भी लेते नजर आये. मनिहारी गंगा घाट पर शिव प्रतिमा के पूजा के लिए श्रद्धालुओं को भारी भीड़ के कारण इंतजार करना पड़ता था. गंगा घाट पर माहौल भक्तिमय बना हुआ था.
काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से मनिहारी में लगा जाम
गंगा दशहरा के मौके पर इस वर्ष काफी संख्या में श्रद्धालु मनिहारी गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे. हजारों निजी वाहन के आने से जाम की स्थिति बन गयी. मनिहारी पुलिस ने पहले से चौक चौराहे पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नहीं की थी. जिसके कारण वाहन चालक अपने मन से चलने लगे. मनिहारी बाजार चौक से गंगा घाट तक सुबह जाम रहा. रेलवे गेट के समीप जाम रहा. जब भारी जाम लगा. तब मनिहारी थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल बाजार धर्मशाला चौक पहुंचे. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद भी स्वयं निकले. गंगा घाट पर थानाध्यक्ष मौजूद थे. मनिहारी गंगा घाट पर पहले से पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित थे
नगर उप मुख्य पार्षद ने गंगा में दूध से किया अभिषेक
नगर उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार गंगा दशहरा के मौके पर गंगा घाट पहुंचे. गंगा स्नान कर विधिवत पूजा अर्चना किये. नगर उप मुख्य पार्षद ने दूध से गंगा में अभिषेक किये. नगर उप मुख्य पार्षद ने बताया कि मनिहारी नगर समेत पूरे देश में सुख व समृद्धि बनी रहे. यही कामना किये है. नगर उप मुख्य पार्षद ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में बहुत भीड श्रद्धालुओं की गंगा स्नान के लिए आयी है. नगर पंचायत श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा देने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
