जुगाड़ वाहन व बाइक की टक्कर में दो घायल

जुगाड़ वाहन व बाइक की टक्कर में दो घायल

कुरसेला एनएच 31 के रामपुर ग्वालटोली महावीर मंदिर के समीप शनिवार को विपरीत दिशा से गुजर रहे जुगाड़ गाड़ी व बाइक की आमने- सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया. दुर्घटना के घायलों में दिलीप मंडल (25) पिता सुनील मंडल व संदीप कुमार (20) पिता विलास मंडल भागलपुर जिला के थाना बिहपुर निवासी शामिल हैं. पीएचसी में उपचार बाद घायल दिलीप मंडल को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >