पाड़ा गांव में वज्रपात से दो घर जलकर राख

पाड़ा गांव में वज्रपात से दो घर जलकर राख

कुदरत का कहर: लाखों की संपत्ति बर्बाद, दाने-दाने को मोहताज हुआ पीड़ित परिवार

तेज आंधी-तूफान के बीच दिलीप चौहान के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों ने बंधाया ढाढस, मुआवजे की मांग

हसनगंज. प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के पाड़ा गांव वार्ड संख्या दो में बुधवार की देर रात्रि आई तेज आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के निवासी दिलीप चौहान के घर पर वज्रपात होने से उनका दो घर सहित कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया रुस्तम अली, अनिल यादव, संजय यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे व उन्हें सांत्वना दी. इसके साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली सरकारी मुआवजा राशि जल्द दिलाने का आश्वासन भी दिया.

राख के ढेर में बदला आशियाना, खाने के लाले पड़े

ढेरुआ पंचायत के मुखिया रुस्तम अली ने बताया कि दिलीप चौहान (पिता- चंद्रमा चौहान) के घर पर आपदा का कहर इस तरह बरपा है कि उनका दो घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. देर रात हुए इस वज्रपात से पीड़ित परिवार का सबकुछ नष्ट हो गया है. यहां तक कि घर में रखा खाने-पीने का अनाज भी जल गया, जिससे अब पीड़ित परिवार के सामने दाने-दाने का संकट खड़ा हो गया है. मुखिया व ग्रामीणों ने आपदा विभाग और स्थानीय प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा राशि दी जाए, ताकि वे अपना आशियाना दोबारा खड़ा कर सकें.

आंधी-तूफान व बारिश से जनजीवन हुआ बेपटरी

इधर, हसनगंज व आसपास के क्षेत्रों में लगातार आ रहे तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मौसम के इस तल्ख मिजाज के कारण जहां बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है, वहीं कई जगहों पर पेड़ों के गिरने और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की खबरें आ रही हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इस बेमौसम की मार से सहमे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >