आग लगने से इंदिरा ग्राम में दो परिवारों के घर जल कर राख

आग लगने से इंदिरा ग्राम में दो परिवारों के घर जल कर राख

कुरसेला. नगर पंचायत कुरसेला के इंदिरा ग्राम में शनिवार रात आग से दो परिवार का घर जल कर राख हो गया.आग से पीड़ित परिवार का लगभग दो लाख का क्षति बताया है. मवेशी को मच्छड़ से बचाने के लिये धुंआ करने के लिये घुरा लगाया गया था. उसी घुरे की लपटें से घर में आग पकड़ लिया.घर में पकड़े आग ने कुछ मिनटो में विकराल रुप अखतियार कर लिया.आग के उठते लौ को देख कर ग्रामीण दौड़ पड़े.थाना पुलिस को दमकल को सुचना दिया. ग्रामीणो दमकल के सहयता से आग पर नियंत्रण पाया गया.अग्नि पीड़ित परिवारो में मुकेश कुमार, टिंकु देवी शामिल है.पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में रखा अनाज कपड़ा साईकिल ड्रम नगदी सहित सब कुछ जल कर खाक हो गया.सुप्ता अवस्था मे अचानक आग लगने से घर का सामान बाहर नही निकाल पाये.आग लगने की घटना रात के बारह बजे के करीब का बताया गया.अंचल से आग लगने की सुचना पर राजस्व कर्मचारी ने स्थल का जांच कर क्षति का आंकलन किया.समय रहते आग पर नियंत्रण हो पाने से समीप का अन्य घर जलने से बच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >