बासगीत पर्चा के लिए भटक रहे दो दर्जन से अधिक विस्थापित परिवार

बासगीत पर्चा के लिए भटक रहे दो दर्जन से अधिक विस्थापित परिवार

दबंग नहीं दे रहे बसने, विधायक का किया घेराव सीओ को एक सप्ताह में वास कराने का निर्देश बरारी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीएम कॉलेज बरारी में महती सभा में बरारी के विस्थापित परिवारों को बसावट के लिए तीन से पांच डिसमिल जमीन का स्वामित्व पर्चा का वितरण किया था. विधायक विजय सिंह के द्वारा बड़ी संख्या में बासगीत पर्चा दिया गया. जिसमें ज्यादातर अर्जित भूमि पर बसे लोगों को पर्चा दिया गया. लेकिन कई माह बाद भी तीन दर्जन दक्षिणी भण्डारतल पंचायत के वार्ड दो के विस्थापित परिवार आज तक घर बसाने को भटक रहे है. गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष विधायक को घेरकर जदयू कार्यकर्ता सह विस्थापित परिवार का नेतृत्व कर रहे नंदलाल मंडल, भूमिहीन विस्थापित सविता देवी, मंती देवी, रानी देवी, शोभा देवी, मीना देवी, अनीता देवी आदि ने बताया कि कैसा जमीन का पर्चा दिये है जो दबंगों के कब्जे में है. वह मारकर भगा देता है. कैसे बनेगा घर कैसे रहेंगे परिवार हमारे. विधायक विजय सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अंचल पदाधिकारी को इन सभी पर्चाधारी को एक सप्ताह में जमीन दखल कराने का निर्देश दिया. साथ हीं दबंगों पर कार्रवाई करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >