प्राणपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में भूमि विवाद परामर्श जनता दरबार का आयोजन कर दो में एक मामले का निष्पादन किया गया. राजस्व पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि भूमि विवाद परामर्श जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें प्राणपुर थाना क्षेत्र से भूमि विवाद संबंधित कुल दो मामला था. दोनों वादी प्रतिवादी के वापसी समझौता के तहत एक मामला का निष्पादन किया. शेष एक मामला साक्ष्य के अभाव में अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक अमोद मिश्रा के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
