बाइक मैकेनिक साबिर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

बाइक मैकेनिक साबिर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के बाइक मैकेनिक साबिर हत्याकांड के मुख्य आरोपित समेत दो आरोपितों को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ज्ञात हो कि पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर केवाला स्थित शनिचरी हाट के समीप बाइक मैकेनिक साबिर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गोली मारकर हत्या मामले में मृतक साबिर के परिजनों ने अमदाबाद थाना में तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. अमदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन में से दो आरोपितों को घटना के महज कुछ घंटे बाद ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था. जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित जारूल खान समेत शेख मेडुल को मनिहारी एवं मेदनीपुर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. बताया कि इनके पास से चार हजार रुपया नकद, दो मोबाइल फोन, दो बाइक बरामद किया गया है. आवश्यक कार्रवाई के बाद गुरुवार को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई भोला कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >