बालक अपहरण कांड में दो आरोपित गिरफ्तार

बालक अपहरण कांड में दो आरोपित गिरफ्तार

कुरसेला थाना पुलिस ने समेली के चार वर्षीय बालक अपहरण कांड संख्या 253/25 में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मुख्य आरोपित में राकेश कुमार उर्फ रक्कू पिता अतुल मंडल, समेली वार्ड नम्बर 19, थाना कुरसेला निवासी सहित मृत्युजंय कुमार पिता मनोज यादव, ग्राम धपड़ी यादव टोला, वार्ड तीन थाना हवेली खड़गपुर, जिला मुंगेर निवासी शामिल हैं. इसके पूर्व घटना कांड में दो आरोपितों अशोक मालाकार व लुखड़ी देवी पति अशोक मालाकार को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >