चैती दुर्गा पूजा को लेकर स्थान ग्रामीणों ने अध्यक्ष कोषाध्यक्ष एवं सचिव का किया चयन

चैती दुर्गा पूजा को लेकर स्थान ग्रामीणों ने अध्यक्ष कोषाध्यक्ष एवं सचिव का किया चयन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के मटियारी दुर्गा मंदिर को प्रांगण में आगामी चैती दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों द्वारा एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए हरिहर साह को को सर्व समाननित से चुना गया,जबकि कोषाध्यक्ष किशन कुमार साह एवं सचिव पद के लिए छोटू कुमार को चयनित कमेटी के द्वारा किया गया. इस दौरान कमेटी गठन के उपरांत स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर सभी से चंदा एकजुट करके पूजा के साथ-साथ मेला लगाने का भी आयोजन करने को लेकर विशेष चर्चा की गई. इस बैठक के दौरान पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव,पंचायत सिमित फुलेश्वर उरांव,समाजसेवी विनोद कुमार उरांव ,फैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी ,टुनटुन मंडल,एवं दर्जनों स्थानीय ग्रामीण उपस्थिति होकर पूजा समारोह कार्यक्रम को लेकर विभिन्न तरह के ग्रामीणों के बीच चर्चा की गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कराने का बातें कही गई. जिससे कि स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया.साथ हीं कार्यक्रम व मेला को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील जन प्रतिधियों की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >