नवोदय विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किया गया

नवोदय विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किया गया

कोढ़ा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्राचार्य डॉ हरे राम कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ. मीडिया प्रभारी डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें वरिष्ठ शिक्षक डॉ बीएन कुमार, शिक्षक दीपक कुमार दिनकर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्राचार्य डॉ हरे राम कुमार ने कहा कि पृथ्वी दिवस प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 1970 में गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा की गई थी. जिसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. . न्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण, वनों की अंधाधुंध कटाई, जल संकट एवं जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं. उन्होंने विद्यार्थियों अधिकाधिक पौधरोपण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग का आग्रह किया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षक दीपक कुमार दिनकर ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को मानव जीवन की प्राथमिक आवश्यकता बताया. सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पृथ्वी को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >