कटिहार. कृषि विभाग में 21 नवनियुक्त कृषि पदाधिकारियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू किया गया. इस दौरान सभी को किसानों के अलग-अलग 10 फसलों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. पहले दिन कोढ़ा के मैंगो मैन के नाम से प्रसिद्ध कालीदास बनर्जी के आम बगीचे में नये-नये तैयार वैरायटी से सभी को अवगत कराया गया. जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि 21 नवनियुक्त कृषि पदाधकारियों में 20 प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं समकक्ष शामिल हैं. जबकि एक सहायक निदेशक सह अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी हैं. इन सभी को छह दिनों तक गांव में रहकर नवाचारियों से दस अलग-अलग फसलाें को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करना है. पहले दिन कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत कालिदास बनर्जी के घर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आम के विभिन्न प्रजातियों से रु-बरु कराया गया. कालिदास बनर्जी मैंगों मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं. इनके द्वारा ही चितरंजन वैरायटी विकसित किया गया है. पीपीटी एंड एफआर के द्वारा इस वैरायटी को रजिस्ट्रेशन कर सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है. बनर्जी द्वारा आम की चित्तरंजन वैरायटी के बारे में भी सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी गयी. चन्दन, कॉफ़ी, रुद्राक्ष एवं अन्यान्य के पौधों को भी दिखाकर सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. उन्होंने बताया कि दस फसलाें में गेहूं, सरसों, सब्जी, दलहन, तेलहन, आम का बगीचा, बीज उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन इकाई, मधुमक्खी पालन व मशरूम उत्पदन को लेकर सभी को अवगत कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
