अमदाबाद प्रखंड परिसर स्थित ट्रायसेम भवन में भारत जनगणना 2027 को लेकर 16 अप्रैल 2026 से आयोजित प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्य शनिवार को संपन्न हो गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि भारत जनगणना 2027 को लेकर प्रथम बैच का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से चल रहा था जो 18 अप्रैल को संपन्न हो गया. उन्होंने बताया कि दूसरी बैच का प्रशिक्षण 19 से 21 एवं तीसरे बैच का प्रशिक्षण 22 से 24 अप्रैल तक चलेगा. उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनर द्वारा सुपरवाइजर एवं प्रगणक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. आगे बताया कि स्व-गणना 17 अप्रैल 2026 से एक मई 2026 होना है. जबकि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना दो मई से 31 मई 2026 तक किया जाना है. उन्होंने कहा कि स्व-गणना का कार्य स्वयं किया जा सकता है. एक आईडी जेनरेट होगा. जब प्रगणक दो आपके यहां पहुंचेंगे तो जो आईडी जनरेट हुआ होगा उसी आईडी को प्रगणक को देना है. उन्होंने प्रगणक एवं सुपरवाइजर तथा जनप्रतिनिधियों को पहले अपना स्व-गणना करने का अपील किया.
अमदाबाद में19 से 21 अप्रैल तक चलेगा दूसरे बैच का प्रशिक्षण
अमदाबाद में19 से 21 अप्रैल तक चलेगा दूसरे बैच का प्रशिक्षण
