जोगबनी वाया कटिहार होकर आनंद विहार छह फेरे लगाएगी ट्रेन

जोगबनी वाया कटिहार होकर आनंद विहार छह फेरे लगाएगी ट्रेन

होली को लेरक रेलवे प्रशासन ने लिया है निर्णय, यात्रियों को होगी सुविधा कटिहार जोगबनी से वाया कटिहार होते हुए छह फेरे होली स्पेशल ट्रेन चलेगी. होली त्योहार के मद्देनजर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को लेकर रेलवे एक दर्जन से अधिक होली स्पेशल ट्रेन चला रही है. एनएफ रेलवे से सात जोड़ी तथा पूर्व मध्य रेलवे से 15 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. उक्त बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्रा ने दी. उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे से 15 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है. होली को लेकर घर आने जाने में यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो. उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04028 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 13 एवं 20 मार्च को आनंद विहार से 23.55 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04027 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 08,15 एवं 22 मार्च को जोगबनी से 09.45 बजे खुलकर अगले दिन 12.25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 04010 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 10 एवं 17 मार्च को आनंद विहार से 23.55 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04009 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 12 एवं 19 मार्च को जोगबनी से 09.45 बजे खुलकर अगले दिन 12.25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. आनंद विहार जोगबनी आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन पूर्णिया, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >