सड़क हादसे में रौतारा धरमगंज आदिवासी टोला के तल्लू सोरेन की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में रौतारा धरमगंज आदिवासी टोला के तल्लू सोरेन की दर्दनाक मौत

– पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम हसनगंज कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच 31 गेड़ाबाड़ी बसगढ़ा चौक के समीप भीषण सड़क हादसे में रौतारा धरमगंज आदिवासी टोला के तल्लू सोरेन की दर्दनाक मौत से पूरा क्षेत्र का माहौल गमगीन बना हुआ है. गेड़ाबाड़ी बसगढ़ा चौक के समीप बस व पिकअप की जोरदार टक्कर में अब तक कुल 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. दर्जनों लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. इस भयानक मंजर से पूरा प्रखंड क्षेत्र दहल उठा है. मृतक तल्लू सोरेन की पत्नी ताला में मरांडी व पुत्र दिनेश कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य के गोड्डा जिला स्थित पचकट्टी सिद्धू कानू होल दिवस की अवसर पर कोढ़ा सहित पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों से लोग अपने पारंपरिक पूजा अर्चना को लेकर गये हुए थे. लौटते क्रम में गेड़ाबाड़ी बसगढा़ चौक समीप एक तेज रफ्तार की अनियंत्रित बस ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी. जो भयानक सड़क हादसा के रूप में लगभग दर्जनों लोगों को मौत की नींद सुला दी. अबतक 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है. दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. जो अपने जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. इसी पिकअप वैन में धरमगंज आदिवासीटोला निवासी तल्लू सोरेन भी मौजूद थे. दर्दनाक मौत हो गयी. वार्ड सदस्य उमाशंकर साह व डिमिया छतरजान दिवानगंज के पैक्स अध्यक्ष रुपेश यादव ने बताया कि मृतक तल्लू सोरेन एक मिलनसार व सभ्य व्यक्ति थे. मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. तल्लू सोरेन को दो पुत्र एक पुत्री है, जो काफी छोटे-छोटे हैं. आज तीनों बच्चों के सर से पिता का साया छिन गया है. पत्नी सहित बच्चे व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जनप्रतिनिधियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मृतक के परिजनों को दो लाख व घायल के परिजनों को 50 हजार सहायता राशि देने की घोषणा की है. जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मृतक सभी आदिवासी समाज के लोग हैं. जो समाज के अंतिम पंक्ति के लोग होते हैं. आज सब की काफी दयनीय स्थित है. बच्चों का जिवोकोपार्जन सहित रोजमर्रा की जिंदगी में काफी कठिनाई है. राज्य सरकार से आग्रह किया है कि मृतक के परिजनों को कुछ मुआवजा राशि बढ़ाया जाय. छोटेलाल मारंडी, प्रवेश कुमार सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >