कटिहार शहर के बिनोदपुर से शहीद चौक व जीआरपी चौक तक सोमवार को जाम की स्थिति बनी रही. एंबुलेंस सहित प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी भी जाम में रेंगती दिखी. बता दें कि मंगलवार को चुनाव होनी है. चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों से लेकर सेक्टर पदाधिकारी बाजार समिति व वहां से प्रखंड की ओर से आवागमन जारी रहा. इसी कारण सड़कों पर दबाव बढ़ा. ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सी गयी. शहर के बिनोदपुर से लेकर कालीबाड़ी रोड, शहीद चौक ओवर ब्रिज से लेकर जीआरपी चौक तक जाम की स्थिति बनी रही. बिनोदपुर से लेकर जीआरपी चौक तक जाम लगा रहा. एंबुलेंस सहित प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी भी जाम में रेंगती रही इस जाम में एंबुलेंस सहित प्रशासनिक अमलों की गाड़ी रेंगती दिखी. सदर हॉस्पिटल रोड जाम से पटा रहने के कारण कई एम्बलेंस जाम में फंसी रही. जाम को देख नगर थानाध्यक्ष सुमन सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी जाम हटाते दिखें. पुलिस प्रशासन के अधिकारी के साथ साथ चुनाव ड्यूटी में जा रहे अर्ध सैनिक बल भी जाम में फंसे रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
