कटिहार इंटर की परीक्षा होने के साथ ही शहर में जाम की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है. जाम की समस्या से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है. इंटर की परीक्षा शुरू होने के साथ ही पहले दिन से ही जाम की समस्या से पूरा शहर हॉफ रहा है. शुक्रवार के दिन भी परीक्षा के कारण पूरा शहर में जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर ली. आलम ऐसा हो गया है कि रह रहकर पूरे शहर में जाम लगते रही. जाम भी कुछ इस कदर रही कि वाहनों की लंबी कतार से पूरा शहर उनके हॉर्न से विचलित हो उठा. शहर में जाम की समस्या न लगे इसको लेकर चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती रही. शहर में जाम इस कदर लग गई कि वह भी कुछ नहीं कर पाये. शुक्रवार के दिन परीक्षा के कारण शहर में जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा, न केवल मुख्य शहर के मुख्य सड़क बल्कि गली कूचे भी जाम की समस्या से अछूते नहीं रहे. शहर का मुख्य सड़क एमजी रोड, सदर अस्पताल रोड, ओवर ब्रिज, गर्ल्स स्कूल रोड, न्यू मार्केट, शिव मंदिर चौक आदि जाम की समस्या से घिरे रहे. दरअसल शहर में जाम की समस्या तो आम है. लेकिन इंटर की परीक्षा होने के साथ ही जाम की समस्या ने और अपना विकराल रूप ले लिया है. परीक्षार्थियों के अपने सेंटर तक पहुंचने में उनकी भीड़ से जाम की समस्या बन जाती है. शहर के बीचोंबीच स्कूल में सेंटर से परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंचने के बाद ही चौड़ी सड़क सिकुड़ जाती है. जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. सबसे ज्यादा जाम की समस्या उस वक्त होती है. जब परीक्षार्थी अपना परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकलते हैं. सैकड़ों की तादाद में परीक्षार्थी के सेंटर से बाहर निकलने के बाद जाम की समस्या व विकराल रूप धारण कर लेती है. सड़कों पर वाहन तो चलना दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जा रहा है.
इंटर की परीक्षा के चलते शहर में लग रहा जाम
इंटर की परीक्षा के चलते शहर में लग रहा जाम
