बरारी बरारी थाना क्षेत्र के बैसाखा घाट पर एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ने सवारियों से भरी ई रिक्शा में टक्कर मारकर फरार हो गया. घटना में सरपंच पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुमेला पंचायत के सरपंच श्याम प्रसाद यादव की पत्नी सुलेखा देवी, सविता देवी पति धीरन महलदार सहित आधा दर्जन महिला ग्रामीण बैंक बरारी हाट से राशि निकासी कर इ रिक्शा से गुरुमेला जा रहे थे. बैसाखा घाट बांध पर विपरीत दिशा से मिट्टी लोड ट्रेक्टर रफ्तार में ई रिक्शा को टक्कर मारकर फरार हो गया. धक्का लगते ही रिक्शा में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया.जहां चिकित्सक ने प्रीती देवी की नाजुक स्थिति को देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया जबकि सुलेखा देवी, रीना देवी का इलाज जारी है. चिकित्सक पवन कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देख गंभीर रूप से घायल एक महिला को सदर अस्पताल रेफर किया गया है. खबर पर जिप सदस्य गुणसागर पासवान, लोजपा नेता परविंदर सिंह सहित लोग पहुंचकर मदद में जुट गये. इधर परिजनों ने बताया कि बैसाखा का मोजीब ट्रेक्टर चला रहा था, दुर्घटना के बाद वह गाड़ी लेकर फरार हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
