हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर में कक्षा पांच के विद्यार्थियों के सम्मान में तिथि भोजन व उच्च कक्षा में नामांकन के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अगुवाई विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीत कुमार ने किया. विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को उच्च कक्षा में नामांकन के लिए शुभकामनाएं दी. बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई में निरंतर प्रगति करने तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया. विद्यालय में तिथि भोज को लेकर शिक्षक ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक विशेष अवसर होता है. वे एक साथ बैठकर भोजन करते हैं. आपसी प्रेम, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं. तिथि भोज के माध्यम से विद्यालय व समाज के बीच बेहतर संबंध स्थापित होता है. बच्चों में सामाजिक संस्कार का विकास होता है. कार्यक्रम के दौरान शिक्षक मोहिउद्दीन, संजीदा, शुकदेव एवं रतन ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है. जो जीवन में सफलता के द्वार खोलती है. उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया. कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है. एक बेहतर समाज का निर्माण होता. पढ़ाई जीवन को सही दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है. पढ़ाई से हमें दुनिया, समाज और अपने आसपास की चीजों को समझने की क्षमता मिलती है. अच्छी शिक्षा से अच्छी नौकरी, व्यवसाय और जीवन में सफलता के अवसर बढ़ जाते हैं. शिक्षा हमें अपने पैरों पर खड़ा होने और सही निर्णय लेने की ताकत देती है. पढ़ाई से हमारी सोचने, समझने और समस्याओं को हल करने की क्षमता मजबूत होती है. शिक्षित व्यक्ति को समाज में अधिक सम्मान व पहचान मिलती है. शिक्षा हमें नैतिकता सिखाती है. हम सही रास्ता चुन पाते हैं. शिक्षित लोग ही देश को आगे बढ़ाते हैं. समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं. शिक्षा के बिना जीवन अधूरा और कठिन होता है. शिक्षा केवल किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा व समझ देती है.
प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर में तिथि भोजन का आयोजन
प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर में तिथि भोजन का आयोजन
