दिनभर हल्की ठंडी हवाओं के बीच लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया

दिनभर हल्की ठंडी हवाओं के बीच लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया

कटिहार चिलचिलाती धूप व बढ़ती गर्मी के बीच बुधवार का दिन लोगों के लिए काफी राहत भरा रहा. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्य की तपिश ने लोगो को परेशान नही किया. दिनभर हल्की ठंडी हवाओं के बीच लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया. दोपहर के समय भी धूप नहीं निकली. तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शाम होते-होते मौसम ने और करवट ली और तेज बादल गर्जन के साथ हल्की रिमझिम बारिश शुरू हो गई. इस हल्की बारिश ने वातावरण को और ठंडा कर दिया. उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत महसूस कराई. बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. तापमान में आई इस गिरावट ने पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को काफी राहत दिलाई. बदलते इस मोसम के मिजाज ने शहर के बाजारों और सड़कों पर भी असर देखने को मिला. बाजार से लोग समय से पहले घर का रुख ले लिए. दुकानदारों ने भी अपने समय से पहले दुकान बंद कर घर को चले गए. हालांकि लोगों ने इस मौसम का ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए. इधर मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम में बदलाव बना रह सकता है. जिससे गर्मी से राहत जारी रहने की पूरी संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >