तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

अमदाबाद थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामले में तीन कोर्ट वारंटियों को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बबला बन्ना गांव के जाकिर एवं अकरम पर कोर्ट का वारंट था. दोनों कोर्ट वारंटियों को एसआई संजीत प्रसाद ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर दोनों वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया. एक अन्य मामले में अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम व अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया. शनिवार को गिरफ्तार तीनों कोर्ट वारटियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >