कटिहार. इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में उड़ीसा ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित होने वाली थर्ड जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 एवं थर्ड सीनियर ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता 2024 के लिए जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए हुआ है. 28 से 30 जून तक आयोजन कटक (उड़ीसा) में होना है. कटिहार के तीनों खिलाड़ी बिहार टीम की ओर से प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. कटिहार ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह जिले के लिए सम्मान की बात है. दोनों प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बिहार ताइक्वांडो टीम में कटिहार जिला से तीन ताइक्वांडो खिलाड़ियों का अंतिम रूप से चयन हुआ है. क्रमशः विकास सिंघम, सिमरन कुमारी एवं उद्भव कृष्ण शामिल है. कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह (अंतरराष्ट्रीय रेफरी) ने बताया कि यह प्रतियोगिता सेंसर सिस्टम पर आधारित है जो की एशियन एवं ओलंपिक खेलों में उपयोग किया जाता है. कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, गोपाल साह, सुधीर मिश्रा, विकास यादव, पुष्पेश कुमार, इमरान, शिवशंकर झा, ललन कुमार, मकसूद आलम, कुमार गौरव, श्रेष्ठ राज, राहुल कुमार दास, रूबी कुमारी, अरमान, भाव्या, दिव्यम, सचिन आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है. कटिहार से तीनों ताइक्वांडो खिलाड़ी 26 जून को पटना के लिए रवाना होंगे और वहां से 27 जून को बिहार ताइक्वांडो टीम में शामिल होकर कटक( उड़ीसा) के लिए रवाना हो जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
