नामजद तीन आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

नामजद तीन आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने कांड संख्या 95/26 के नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में सविता देवी, शंभु ऋषि, संजय ऋषि शामिल हैं. तीनों अभियुक्त कोढ़ा थाना क्षेत्र के पेकहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, इन सभी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने सटीक कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को धर दबोचा. अभियान का नेतृत्व कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने किया. उनके साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी भी कार्रवाई में शामिल रहे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >