ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार तीन घायल

एनएच 31 पर विषहरी स्थान के समीप हाइवा ट्रैक्टर की टक्कर में महिला सहित तीन घायल हो गये

कुरसेला. एनएच 31 पर विषहरी स्थान के समीप हाइवा ट्रैक्टर की टक्कर में महिला सहित तीन घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए सीएचसी समेली लाया गया. सीएचसी में उपचार बाद घायलों को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायलों में मुन्नी देवी पति भुट्टन ऋषि सुजापुर बरारी निवासी सहित अनिल मंडल शामिल बताया जा रहा है.जानकारी अनुसार ट्रैक्टर चिमनी भठ्ठा मधेली से ईटा लेकर मजदिया जा रहा था. इसी बीच ट्रैक्टर को एनएच 31 पर विषहरी स्थान के समीप पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया. जिसमें ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उक्त ट्रक को रोककर पुलिस को सूचना दे दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >